सीतापुर सांसद राकेश राठौर एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गांव पहुंचकर दिवंगत बीएलओ के शोक संतप्त परिजनों से किया मुलाकात

Share this

सीतापुर सांसद राकेश राठौर एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गांव पहुंचकर दिवंगत बीएलओ के शोक संतप्त परिजनों से किया मुलाकात

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- जनपद सीतापुर के ग्राम पलिया रामपुर कलां में SIR कार्य में BLO के रूप में कार्यरत अनुदेशक स्वर्गीय उमेश गौतम द्वारा कार्य के अत्यधिक दबाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की अत्यंत दुखद घटना के संबंध में,
सीतापुर सांसद राकेश राठौर एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गांव पहुंचकर दिवंगत के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। माननीय नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सांसद श्री राकेश राठौर जी ने जिला अधिकारी महोदय से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को एक सदस्य को नौकरी देने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
माननीय नेताओं ने SIR जैसे कार्यों में लगे कर्मचारियों पर बनाए जा रहे अनावश्यक दबाव को अमानवीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।
कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष ममता वर्मा,सुनीता चौधरी, डॉ, ब्रजबिहारी, हसीना खातून, रत्नम राठौर, राधेश्याम कनौजिया, हाफीज गाजी, पप्पू रस्तोगी , राजेश पाल, सुनीला रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें :  प्राची निगम को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *