समाज के सबल लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए- अचिन मेहरोत्रा

Share this

समाज के सबल लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए- अचिन मेहरोत्रा

(युगाधार समाचार)

👉- इंडियन रोटी बैंक और खत्री सभा ने वितरण किया वस्त्र
👉- अन्य जरूरी सामग्री को भी गरीबों को वितरित किया

सीतापुर- लोगों की सेवा करना बड़ा परोपकार का कार्य होता है। इसलिए समझ में मौजूद सबल लोगों को गरीबों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। जितना हो सके, जिस तरह से हो सके, उतना गरीबों की मदद करनी चाहिए। यह बात इंडियन रोटी बैंक के संरक्षक और खत्री सभा के जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने शहर के राजा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुनेंद्र अवस्थी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक और खत्री समाज सहित अन्य सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से गरीबों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। दोनों संगठन समाज के हित के लिए काम करते आए हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। श्री यतीन्द्र अवस्थी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक और खत्री सभा ने मिलकर समाज के सबल लोगों से कंबल, गर्म वस्त्र, जूते मोजे, राशन व अन्य जरूरी सामग्री एकत्र किए। उन्हीं एकत्र सामग्री को आज गरीबों के बीच वितरित की जा रही है। इससे जरूरतमंद गरीबों को बड़ी मदद मिलेगी। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों से अधिक को – गर्म कपड़े, कम्बल, जूते मोजे, राशन व अन्य जरूरत की सामग्री वितरित की। वितरण के दौरान आवाहन किया कि लोगों को इसी तरह से गरीबों की मदद के लिए आगे आते रहना चाहिए। रोटी बैंक की जिला कोऑर्डिनेटर विशाल मेहरोत्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया साथ ही प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री पंकज शुक्ला ने इंडियन रोटी बैंक की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी…..

यह भी पढ़ें :  संविधान गौरव दिवस के रुप में नगर मण्डल की बैठक का आयोजन

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी, यतीन्द्र अवस्थी बबलू, एडम नितीश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला, जिला कोर्डिनेटर विशाल मेहरोत्रा, आशीष शास्त्री , दिपिल अरोड़ा, सागर गुप्ता, श्री सुधीर मेहरोत्रा, सौरभ मेहरोत्रा, आशीष शुक्ला, अनूप खेतान, श्री मनोज सिंह, गोपाल तोमर, पंकज शुक्ला, नितिन मेहरोत्रा, के सी कपूर, जितेन्द्र मेहरोत्रा, विनय पुरी, सचिन मेहरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *