Share this
समाजसेवी आकाश वर्मा ने बाँटे कंबल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर इस समय प्रदेश में शीत लहर अपने चरम पर है। जिससे लोग इस ठंड में ठिठुरने को मजबूर है। वही समाज सेवी आकाश वर्मा उर्फ रवि वर्मा लोगों को राहत देने के लिए लगातार लोगो को कंबल बाटने का काम कर रहे है।रविवार को समाजसेवी आकश वर्मा उर्फ रवि वर्मा एलिया ब्लॉक क्षेत्र के भोगी पुर गांव पहुचे जहाँ उन्होंने लगभग 300 गरीब और वृद्ध लोगों को कंबल वितरित किए।इस दौरान समाजसेवी आकाश वर्मा ने कहा की इस सर्द मौसम में गरीबों और असहयों को इस ठिठुरन से बचने के लिए लगातार एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है जिससे इन वृद्ध जनों को थोड़ी सी राहत मिल सके।












Leave a Reply