Share this
खैराबाद के तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा -हाजी जलीस अंसारी
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- हमने बीते कार्यकाल में जितने भी वादे किए थे उन्हें शत-प्रतिशत पूरा किया गया है नगर के समस्त वार्डों में बेहतर सड़कें पीने का पानी व गंदे पानी निकासी की बेहतर इंतजाम किए गए हैं! इस बार समाजवादी पार्टी ने मेरी बेटी इरम अंसारी को खैराबाद नगर पालिका से प्रत्याशी के रूप में उतारा है यहां के नगर वासियों का प्यार व आशीर्वाद मिला तो मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि खैराबाद के तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना जिसमें नगर के बच्चे मोटर बोट का लुफ्त उठा सके!
यह बात खैराबाद नगर पालिका प्रत्याशी इरम अंसारी के पिता व पूर्व चेयरमैन हाजी जलीस अंसारी ने ईद मिलन के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कही!
उन्होंने कहा कि आज जनता का पूरा सहयोग आशीर्वाद एवं अंसारी के साथ है हमारा प्रयास होगा कि शासन स्तर पर प्रयास कर कर दाखिल खारिज की समस्या का समाधान कराया जाएगा इसके अलावा कुछ ऐसे निर्माण कार्य कराए जाएंगे जो खैराबाद में मिसाल बने!












Leave a Reply