विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए सख्त निर्देश

Share this

विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए सख्त निर्देश

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को विशेष जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी बैंक लक्ष्य के अनुरूप ऋण जमा अनुपात सुनिश्चित करें। सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, इंडियन बैंक, जिला सहकारी बैंक सहित अन्य खराब प्रगति वाली बैंकों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे सी0एम0 युवा उद्यमी योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना, एन0आर0एल0एम0 सहित अन्य योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाये। अस्वीकृत किये गये आवेदनों की पुनः समीक्षा किये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त कारण के कोई भी आवेदन अस्वीकृत न किया जाये। लम्बित आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। समस्त सरकारी विभागों को निर्देशित किया कि निरस्त किए गए आवेदन को पुनः बैंकों को प्रेषित करे जिसमें उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, पशुपालन विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक के दौरान डी0सी0एन0आर0एल0एम0 चन्दन देव पाण्डेय, लीड बैंक मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रोजगार सेवक संघ की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *