Share this
जिलाधिकारी का ताबड़तोड़ निरीक्षण जारी किया एलिया व महोली का दौरा
(युगाधार समाचार)
सीतापुर – जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज आदर्श तहसील महोली परिसर के अन्दर निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय महोली के भवन के निर्माण कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखते हुये निर्देश दिये कि भवन में बेहतर सामग्री का उपयोग किया जाये एवं पिलर बनने के उपरान्त सरिया दिखायी न दे, यह सुनिश्चित किया जाये। साथ ही जिलाधिकारी ने भवन के अन्दर निर्मित किये जा रहे शौचालय को भी देखते हुये आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा जनपद सीतापुर स्थित ग्राम रोजहा, पो0 धौरेमऊ, विकास खण्ड ऐलिया में प्राचानी शिव मंदिर में कराये जा रहे कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने इंटरलाकिंग, सोलर लाइट आदि कार्यों को देखते हुये प्रकाश व्यवस्था सही न मिलने पर संबंधित अधिकारी को कड़ी कटकार लगाते हुये प्रकाश व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यों को पूर्ण करते हुये हैण्डओवर किया जाये।












Leave a Reply