Share this
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-अग्रणी जिला प्रबन्धक कार्यालय के तत्वाधान में आज दिनाँक 09.02.2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर जिले की अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद दुबे में आमजन को विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं, बैंकिग सेवाओं एवं डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने हेतु आज वित्तीय साक्षरता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपस्थित इंडियन बैंक के उप अंचल प्रमुख अश्वनी कुमार एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक मनोज कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ सीतापुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियों आम जनता तक पहुँचायेगा जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।












Leave a Reply