उपजा के जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के पिता अशोक अग्रवाल का निधन अंतिम संस्कार आज

Share this

उपजा के जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के पिता अशोक अग्रवाल का निधन अंतिम संस्कार आज

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं उपजा के जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के पिता अशोक अग्रवाल का निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। अशोक अग्रवाल ने 78 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जारी था। बुधवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
निधन का समाचार पाते ही पत्रकार शोक जताने के लिए उपजा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और शोक जताया। उनके निधन पर सीतापुर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राहुल मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, अशोक यादव, रविंद्र तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, सुनील शर्मा,रामसेवक कनोजिया,अमित शुक्ला, विनीत पांडेय, सुभाष शुक्ला, अनवार, अवनीश मिश्रा, संजय मिश्रा आदि पत्रकारों ने शोक जताया है। उपजा के जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अंत्येष्टि 13 फरवरी को की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आम आदमी पार्टी प्रत्यासी सुनीता सक्सेना ने किया तूफ़ानी जन सम्पर्क कहा दूर करेंगे भ्रष्टाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *