खैराबाद ब्लॉक में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ गूंजा भाईचारे का संदेश

Share this

खैराबाद ब्लॉक में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ गूंजा भाईचारे का संदेश

होली के सतरँगी रंग लोगो के दिलो को जोड़ने का करती है काम-नितिन गुप्ता

👉ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि अपूर्व अग्रवाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पत्रकारों संग मनाई होली

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। जनपद के विकास खण्ड खैराबाद परिसर में होली के पावन अवसर पर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला होली मिलन समारोह उल्लास और पारंपरिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
समारोह के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व अग्रवाल (कालू भैया) ने ब्लॉक क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारंपरिक मिठाइयों के रूप में गुझिया वितरित की गई और सभी ने एक-दूसरे को मिठास के साथ पर्व की बधाई दी और पत्रकारों को भी रंग-गुलाल लगाकर तथा गुझिया भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन में सौहार्द और सम्मान का भाव और अधिक प्रबल हुआ। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भेदभाव मिटाने का संदेश देने वाला त्योहार है।
समारोह में नितिन गुप्ता, अनूप विश्वकर्मा, अंशू सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में पारंपरिक उल्लास, सांस्कृतिक गरिमा और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने होली के मूल उद्देश्य को सार्थक किया।

यह भी पढ़ें :  बगैर निर्माण कराए ही सोकफिट व गोट सेट के नाम पर निकली गई 10 लाख की धनराशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *