Share this
और जब हाथों में गुलाल लेकर सड़को पर निकले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -मुख्यालय सहित सुदूर क्षेत्र में आपसी भाई चारे व रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।
लोंगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों के साथ होली खेली। अधिकारियों ने जनता को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का आभार जताया।” इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले व अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे












Leave a Reply