प्रगतिशील तेली समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Share this

प्रगतिशील तेली समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-प्रगतिशील तेली समाज उत्तर प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय मुस्कान गेस्ट हाउस में बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं समर्थकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में सतीश राठौर, राम प्रसाद राठौर, विनोद राठौर, राम भरोसे राठौर, सूरज राठौर, प्रदीप राठौर, संदीप राठौर, अखिल साहू, सर्वेश राठौर, बब्लू राठौर, राहुल राठौर, आदित्य राठौर, यश राठौर, सुमित राठौर, शेखर राठौर तथा संजय राठौर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार तथा युवाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में समाज की सक्रिय भागीदारी और सहयोग आवश्यक है। साथ ही यह भी विचार व्यक्त किया गया कि सर्वसमाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना चाहिए ताकि समाज की प्रगति और मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें :  आजादी के 75 साल बाद भी नहीं जारी हो पा रहा तहसील से जाति प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *