मुख्य विकास अधिकारी ने किया कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Share this

मुख्य विकास अधिकारी ने किया कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या द्वारा जनपद सीतापुर के तहसील लहरपुर में शारदा नदी के दाएं किनारे पर स्थित ग्राम-रतौली स्थित कटाव निरोधक परियोजना एवं ग्राम-रमपुरवा स्थित कटाव निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से परियोजनाओं के लाभ के सम्बन्ध में चर्चा की एवं क्षेत्र में चल रही अन्य विकास योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उनके द्वारा उपस्थित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं सहायक अभियन्ता जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नगर पालिका खैराबाद में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *