नगर पालिका खैराबाद में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Share this

नगर पालिका खैराबाद में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

(युगाधार समाचार )
सीतापुर -खैराबाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस, 02 अक्टूबर 2023 को नगर पालिका परिषद खैराबाद जनपद सीतापुर में गांधी जयन्ती समारोह मनाया गया।
जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण श्रीमती बेबी अभिषेेक गुप्ता द्वारा किया गया तत्पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली के साथ एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष सहित उनके प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ‘बब्लू भैया‘, प्रेम शंकर गुप्ता अधिसाशी अधिकारी, मुफ्ती मौलाना आफताब आलम सहित अन्य वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचार रखे गये। इस अवसर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैराबाद द्वारा लाला हरि प्रसाद स्मारक एवं अल्लामा फज़ले हक स्मारक एवं प्राथमिक विद्यालय माखूपुर स्थित शिलाफलकम पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
तत्पश्चात कुष्ठ आश्रम पहुंच कर फल वितरित किया गया, साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के विभिन्न वार्डों से एकत्र की गयी मिट्टी एवं अक्षत को एकत्र किया गया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार राना सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सभासदगण विष्णु कुमार, हबीब, श्रीमती मुन्नी, यूसुफ खाॅ, उमेश, श्रीमती शबेनाज़, सुनील, फरजन्द अली, आलोक बाजपेई, राकेश चन्द्र, मो0 मुर्सलीन, श्रीमती मोमिना, श्री जफरयाब बेग, शकील अहमद, मो0 नसीम खाॅ, मो0 जावेद, सऊद अहमद, श्रीमती कविता, साबिर अली, हसीन अहमद, राशदुन निशां, श्रीमती शायरून निशां, श्रीमती नासरा बानों, श्रीमती रोशन जहाॅ, श्रीमती महरून निशां एवं दिलीप जोशी, सुनील मौर्या, नसीम खाॅ, प्रभु, चुन्ना, नदीम आलम, प्रदीप कुमार, मो0 रिज़वान, संजय मेहरोत्रा, रोमिल गुप्ता, सुमेन्द्र मिश्रा (गोलू), राम कुमार शैलेन्द्र कुमार, धीरज कुमार यादव एवं नगर के सम्भ्रांत नागरिक एवं जन सामान्य के साथ नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कृषि यंत्र के लाभार्थियों का ई-लाॅटरी के माध्यम से किया गया चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *