Share this
शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर इनका त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना हरगांव में जनसुनवाई की। उन्होंने शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर इनका त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। राजस्व विवादों के शांतिपूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आपसी विवाद के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। संवेदनशील प्रकरणों में नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये। महिला सम्बन्धी अपराधों, भूमि विवाद, अवैध कब्जे आदि से सम्बन्धित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। थाना समाधान दिवस से संबंधित रजिस्टर में शिकायत के निस्तारण से सम्बन्धित संपूर्ण विवरण दर्ज किया जाये तथा समस्त संबंधित अभिलेख अद्यतन रखे जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर जर्नादन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply