Share this
जिलाधिकारी ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही (कम्पोजिट) हरगांव का औचक निरीक्षण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा आज उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही (कम्पोजिट) हरगांव सीतापुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की संख्या एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। बच्चों के पंजीकृत की संख्या की जानकारी लेते हुये संख्या के अनुसार अत्यधिक कम बच्चे मिलने एवं कई बच्चे बिना यूनीफार्म के होने पर पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। मास्टर रजिस्टर बनाये जाने हेतु पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर इन्चार्ज प्रधानाध्यापक जाहिरा बानों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। निपुण तालिका का भी अवलोकन किया। कक्षा-2 के बच्चों से वार्ता करते हुये पुस्तिका पढ़वायी, जो सही से बच्चे द्वारा नही पढ़ी जा सकी एवं विद्यालय में अन्य कमियां पाये जाने पर सभी शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को दिये।
साथ ही जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोई घर पहुंचकर बच्चों को दिये जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी लेते हुये पके हुये भोजन की गुणवत्ता को भी परखते हुये गुणत्ता सही न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की एवं इन घोर लापरवाही के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकान्त मौर्य को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये।












Leave a Reply