Share this
कोई बहू तो कोई बेटी की तरह कर रहा है कैशर जहाँ का स्वागत
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -जो जो नगर पालिका के चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्यासियों ने जन सम्पर्क और तेज कर दिया है!
वहीं आज लहरपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी पूर्व सांसद कैशर जहाँ भी सदस्य विधान परिषद जासमीर अंसारी व अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कस्बे मे जन सम्पर्क करने निकले!
इस दौरान नगर के निवासियों ने कैशर जहाँ को किसी ने तो बहू के रूप मे तो किसी ने अपनी बेटी के रूप मे आशीर्वाद व पूरा समर्थन देने की बात कही!
जनता द्वारा मिल रहे अपार जन समर्थन को देखकर जासमीर अंसारी ने कहा कि हम आप लोगों के द्वारा मिल रहे इस आशीर्वाद को कभी नहीं भूल पाएंगे, आज हम लोगों की यदि कोई पहचान है तो आप सभी की वजह से ही है! इसे हम नगर का और चौमुखी विकास करके अपना फर्ज निभाएंगे!इस दौरान लोगों से मिलते हुए सपा प्रत्यासी कैशर जहाँ ने कहाँ कि हमने आप लोंगो को हमेशा अपने परिवार की तरह माना है और पूरे नगर को अपने घर के आँगन की तरह और हर महिला का पहला कर्तब्य है कि वह अपने घर के आँगन को साफ व सुथरा रखें!












Leave a Reply