Share this
कैशर जहाँ आई हैं नई रौशनी लाई हैं के गगन भेदी नारो से गूंज रहा हैं सम्पूर्ण नगर लहरपुर
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -जो जो नगर पालिका के चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्यासियों ने जन सम्पर्क और तेज कर दिया है!
वहीं आज लहरपुर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी पूर्व सांसद कैशर जहाँ भी सदस्य विधान परिषद जासमीर अंसारी व अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कस्बे मे जन सम्पर्क करने निकले!
इस दौरान उनके पीछे सैकड़ो समर्थको का हुजूम देखा गया तथा समर्थको द्वारा लगाए गए नारो “कैशर जहाँ आई हैं नई रौशनी लाई हैं “के गगन भेदी नारों से लहरपुर की गलिया गुंजायमान रही!
इस दौरान नगर के निवासियों ने कैशर जहाँ का फूल मालाओ से स्वागत कर उनका व उनके पति सदस्य विधान परिषद का मुँह मीठा कराकर जीत की अभी से बधाई देते हुए शत प्रतिशत उनके पक्ष मे मतदान करने का बचन दिया!
जनता के द्वारा मिल रहे आपार प्यार व आशीर्वाद को देखकर पूर्व सांसद कैशर जहाँ व जासमीर अंसारी भी भाऊक हो गए कहाँ आप लोंगो ने अपने प्यार से मुझे अपना कर्जदार बना दिया हैं, हम वादा करते हैं कि हम आपलोगों की हर समस्या को अपनी व्यक्तिगत समस्या मान कर उसे पूरा करने का काम करेंगे, तथा नगर पालिका लहरपुर को एक ऐसी नगर बनाएंगे जिससे यहां के निवासियों को यहां रहकर भी राजधानी लखनऊ मे रहने का अहसास हो!
किसी ने तो बहू के रूप मे तो किसी ने अपनी बेटी के रूप मे आशीर्वाद व पूरा समर्थन देने की बात कही!
जनता द्वारा मिल रहे अपार जन समर्थन को देखकर जासमीर अंसारी ने कहा कि हम आप लोगों के द्वारा मिल रहे इस आशीर्वाद को कभी नहीं भूल पाएंगे, आज हम लोगों की यदि कोई पहचान है तो आप सभी की वजह से ही है! इसे हम नगर का और चौमुखी विकास करके अपना फर्ज निभाएंगे!इस दौरान लोगों से मिलते हुए सपा प्रत्यासी कैशर जहाँ ने कहाँ कि हमने आप लोंगो को हमेशा अपने परिवार की तरह माना है और पूरे नगर को अपने घर के आँगन की तरह और हर महिला का पहला कर्तब्य है कि वह अपने घर के आँगन को साफ व सुथरा रखें!












Leave a Reply