Share this
नेहा अवस्थी एक बेहतर व ईमानदार प्रत्यासी -संजीव गुप्ता( टिंचू )
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -पूर्व मे नगर पालिका की कुर्सी पर काबिज लोंगो ने नगर का क्या हाल बना दिया हैं यह सब आप लोंगो से छिपा नहीं हैं, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक योग्य व ईमानदार प्रत्यासी के रूप मे नेहा अवस्थी को अपना प्रत्यासी बनाकर उतारा हैं आप लोग इनको अपना आशीर्वाद व सहयोग प्रदान कर नगर पालिका परिषद सीतापुर का अध्यक्ष बनाये!
यह बात नगर के विभिन्न वार्डो मे नेहा अवस्थी के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए संजीव गुप्ता टिंचू ने कहीं!
उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका सीतापुर पूर्व के शासको की नीति के कारण खुद बीमार हैं, और पूरे नगर मे फैली गंदगी व कूड़े के ढेर आम जनता को बीमार कर रहे हैं, न तो स्वच्छ पीने का पानी मिल रहा हैं और न ही जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था ऊपर से हाउस व वाटर टैक्स ने आम जनता की कमर ही तोड़ दी हैं!












Leave a Reply