प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Share this

प्रेक्षक इंद्रमणि त्रिपाठी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी (प्रेक्षक) आज सीतापुर पहुंचकर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत सीतापुर,सिधौली,खैराबाद, हरगॉव, महोली, मिश्रित स्थिति मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उपस्थिति अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना हेतु लगाए गए सभी टेबलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाय व पूरी मतगणना की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए।कर्मचारियों को बैठने, पानी पीने आदि की ब्यवस्था सुनिश्चित की जाय।इसके साथ ही कर्मचारियों की रिज़र्व पार्टी की भी ब्यवस्था सुनिश्चित की जाय।प्रत्येक मतगणना स्थलों पर मेडिकल टीम के साथ डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय।
अत्यधिक गर्मी व धूप के दृष्टिगत मेडिकल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय जिसमे उपचार की सभी सुविधाएं सुनिश्चित किया जाय।माननीय प्रेक्षक महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि मतगणना में तैनात किये गए सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण अपने ड्यूटी स्थल पर ही रहेंगे।किसी कर्मचारी को कोई समस्या होती है तो उसका त्वरित बैकअप लेंगे।मतगणना निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण सम्पन्न कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें :  समाज का हर वर्ग को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ- महेन्द्र सिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *