केशव ग्रीन सिटी में लगा प्याऊ ग्रामीणों से लेकर यात्रियों तक पहुंचा रहा इस चिल्लाती धूप में राहत – मुकेश अग्रवाल

Share this

केशव ग्रीन सिटी में लगा प्याऊ ग्रामीणों से लेकर यात्रियों तक पहुंचा रहा इस चिल्लाती धूप में राहत – मुकेश अग्रवाल

(युगाधार समाचार )
सीतापुर-समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले केशव ग्रीन सिटी परिवार व अग्रवाल सभा सीतापुर की ओर से बाईपास स्थित केशव ग्रीन सिटी के गेट पर चिलचिलाती गर्मी से आम जनमानस को राहत पहुचाने के उद्देश्य से प्याऊ की व्यवस्था की है ।जिसमे हमेशा आरओ युक्त शीतल जल उपलब्ध रहता है ।
जिससे जहाँ बाहरी आम राहगीरों को अपनी प्यास बुझाने में सहायता मिलेगी वही अगल बगल के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता।
केशव ग्रीन सिटी का निर्माण करने वाले प्रमुख समाजसेवी मुकेश अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि 2000 लीटर पानी आता है जो हर 4 घंटे में खर्च हो जाता है गांव से लेकर दूर-दूर के लोग इस चिलचिलाती धूप में पानी पीते हैं।
बाईपास के किनारे लगे होने की वजह से रोडवेज तक के लोग रुक कर पानी का लाभ उठाते हैं।
उन्होंने कहा इससे बड़ी और कुछ सेवा नहीं है अगर आप कुछ कर सकते हैं तो जहां पर भी संभव है एक प्याऊ अवश्य लगाएं। बड़ा ही पुण्य का कार्य है।

यह भी पढ़ें :  आपदा प्रबंधन का धुआंधार प्रदर्शन, जनपद की समस्त तहसीलों में भिन्न-भिन्न प्रकार से मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूकता की नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *