बेहतर साफ सफाई के साथ नागरिकों को हर सुविधा दिलाना हमारी रहेगी प्राथमिकता – पुशपू जायसवाल

Share this

बेहतर साफ सफाई के साथ नागरिकों को हर सुविधा दिलाना हमारी रहेगी प्राथमिकता – पुशपू जायसवाल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -हमारी पहली प्राथमिकता होंगी कि नगर की बेहतर साफ-सफाई व जल निकासी के साथ साथ लोंगो को साफ पानी पीने को मिले क्योंकि आप लोंगो ने हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर मुझे नगर पालिका विसवा का अध्यक्ष चुना हैं!
यह बात नागरिको का अभिवादन स्वीकार करते हुए नव निर्वाचित विसवा नगर पालिका के अध्यक्ष पुशपू जायसवाल ने कही!
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आप लोगों ने मेरा साथ दिया हैं उसे हम कभी नहीं भुला सकते हैं हम आप लोंगो को एक स्वच्छ व बेहतर नगर देंगे!
इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिको से नगर पालिका को पूरा सहयोग करने की भी अपील करते हुए कहा कि यह नगर पालिका आपकी अपनी हैं इसके आप सभी लोग मालिक हो इसलिए आपका भी कर्तब्य बनता हैं कि आप लोग अपनी गली व मोहल्ले को साफ सुथरा रखें!

यह भी पढ़ें :  सचिव प्रदीप चौधरी ने नल रिबोर के नाम पर डकारे हजारों रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *