Share this
सरकार की मूल मंशा जनहित योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे- केशवदास मोर्य
👉भाजपा की प्रदेश में बढ़ी लोकप्रियता, बिजनौर 24 में करेगें फतह- मोर्य
(युगाधार समाचार )
बिजनौर- प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की लोकप्रियता निरतंर बढ़ रही है अब जनपद बिजनौर में दौनो लोकसभा सीट नगीना व बिजनौर पर भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी , नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत ने रास्ता साफ कर दिया है | उक्त दावा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कलक्ट्रेट के विदुर सभागार में प्रेस से वार्ता के दौरान किया | उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहाँ कि मोदी सरकार ने नौ वर्ष पूरे कर लिये है उपमुख्यमंत्री ने खाद्य वितरण कार्य का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को बिना भेदभाव वितरण किया गया है उन्होंने प्रदेश में सपा शासनकाल में गिनती के वीआईपी जिलों को छोड़कर विद्दुत सप्लाई नही मिलने पर कटाक्ष करते हुए कहाँ कि भाजपा शासनकाल में पूरे प्रदेश को भरपूर बिजली मिलना इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार में कोई भेदभाव नही है यही नही फूकें ट्रासफार्मर 24 से 48 घंटे में बदलने के आदेश है जिसका पालन किया जा रहा है | मोदी योगी सरकार गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराने के साथ गैस चूल्हा, सिलेंडर, शौचालय व आयुषमान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी दे रही है और जो इन सुविधा से वंचित रह गए है उन्हें भी दिये जाने के आदेश जारी किये गए है |शुक्रवार को चलाये गये चौपाल कार्यक्रम को आम जनता के लिए लाभकारी बताते हुए उपमुख्यमंत्री मोर्य ने कहा कि अब महिला सशक्तिकरण के लिए भी सरकार ऐसे कार्यक्रम शुरू कर रही है | इसमें 1 करोड़ 30 लाख गरीब महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा | उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं को कब्जा नही करने दिया जायेगा अगर कब्जा पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी पर गरीब व्यक्ति को कब्जा मुक्ति में सख्ती नही कर पहले साधन उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा भी है | स्वास्थ्य व शिक्षा में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए काफी सुधार होने का दावा उपमुख्यमंत्री मोर्य द्वारा किया गया | इस अवसर पर उनके साथ राज्य मन्त्री ( स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर भी थे |
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मोर्य ने विदुर सभागार में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी की जिसमें उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने को कहा तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण मानक व गुणवत्ता के आधार पर संचालित करें कोई भी पात्र व्यक्ति जनहित की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नही रहें राज्य सरकार की मूल मंशा है कि शासकीय योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे | उन्होंने निर्देश दिए कि गावों में चौपाल लगाकर नियमित रूप से लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें | उपमुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्या पर गम्भीर रहकर समाधान करने को कहा वही उन्होंने सीएमओ को आदेश दिये कि आयुष्मान योजना में सरकारी तथा निजी अस्पतालों में बराबर लाभ मिले अगर कही लापरवाही की जाती है तो तत्काल ऐसे अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें | उन्होंने गन्ना भुगतान की समीक्षा कर शत् प्रतिशत कराने को भी कहा तथा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी नही करने की ताकीद भी दी | विद्दुत विभाग अधिकारियों को किसानों के नलकूप के बकाया पर शासनादेश के अनुसार करने को कहा तथा बकाया को लेकर किसी किसान का कनेक्शन नही काटने की बात कही | उपमुख्यमंत्री ने पात्रों को राशनकार्ड उपलब्ध कराने मानक के अनुसार वितरण करने, आवास शहरी व ग्रामीण योजना आबंटन में पारदर्शिता रखने, एक जिला एक योजना के तहत् काष्ठ उद्दोग को बढावा देने उद्यमियों के साथ बैठक कर उद्योगों को बढावा देने , निवेशकों को आकर्षित करने, गलोबल इंवेस्टमेंट समिट के माध्यम से जनपद में एमओयू को धरातल पर लाने सार्वजनिक भूमि, चारागाह व चकमार्गो को अतिक्रमण से मुक्त कराने निर्मणाधीन परियोजनाओं सड़क, सेतु समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए | जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री को आश्वत किया कि उनके सभी निर्देश का पालन किया जायेगा | इस मौके पर राज्य मन्त्री सहकारिता जेपीएस राठौर, सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम अरविंद सिंह सहित सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे |












Leave a Reply