बिना किसी भेदभाव के नगर का होगा चहुमुखी विकास -पुशपू जायसवाल

Share this

बिना किसी भेदभाव के नगर का होगा चहुमुखी विकास -पुशपू जायसवाल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -नगर निकाय चुनाव में विजयी हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद गणों को नगर पालिका बिसवा के बारात घर में पद एवं गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी बिसवां प्यारे लाल मौर्या के द्वारा दिलाई गई!सर्व प्रथम अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई और बाद में नव निर्वाचित सभासद गणों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई!
नव निर्वाचित अध्यक्ष पुस्पू जायसवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहां आप सभी के अपार स्नेह प्यार और मेहनत, लगन से आज मुझे नगर पालिका परिषद बिसवां के अध्यक्ष की कुर्सी पर आशीन होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है!नगर के चहुमुखी विकास में आप सब की सहभागिता एवं मार्गदर्शन में बिना किसी भेदभाव के सम्पूर्ण विकास कराया जाना हमारी प्राथमिकता होंगी!किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जायेगा!
सभी के साथ एक सामान व्यवहार किया जायेगा!किसी के दबाव में या फिर गलत काम करने वाले पर कार्यवाही कराई जाएगी!
उन्होंने यह भी कहा की नगर के सभी निवासियों से हमारी अपील किसी भी तरह की समस्या हो तो सीधे हमें अवगत कराये!शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष एवं अतिथियों का नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विजय पाल सिंह ने पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया!इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय, तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अजीत कुमार मेहरोत्रा,साहित्यकार कवि संदीप मिश्र सरस,समाजसेवी मुकुट बाजपेई, विजय बाजपेई, अस्वनी त्रिपाठी,रोहित शर्मा, अंशुल बाजपेई, कृष्ण कुमार रस्तोगी, के के मिश्रा,करुणा शंकर पटेल, सूर्य प्रकाश भारतीय, अब्दुल अतीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण आदि सहित अपार जन समूह मौजूद रहा!

यह भी पढ़ें :  मो नादिर समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *