धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा

Share this

धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा

(युगाधार समाचार )

(बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार किया आरती व पूजा पाठ)

सीतापुर -खैराबाद शांतिनगर श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के नैमिष ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।
शोभा यात्रा शांतिनगर पहुची जंहा नगरपालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार आरती व पूजन किया डीजे पर गणेश महाराज जी के भजन गूंजते रहे। काफिले में बस ,ट्रैक्टर,कार, बाइक से श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
खैराबाद नगर में गणेश महोत्सव मनाया गया। मंदिर पर विधि-विधान से पूजा कर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसके बाद सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया।
इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। गुरुवार को खैराबाद में स्थापित गजानन महाराज श्री गणेश जी का विसर्जन के लिए तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए।

यह भी पढ़ें :  निजी शैक्षणिक संस्थान में चल रहा मैरिज लॉन.,बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे मैरिज लॉन में करंट लगने से एक मजदूर की मौत

विसर्जन से पूर्व विधि विधान से पूजन हवन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। चहुं ओर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ आदि के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, हनुमान समेत कई आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर में जगह जगह लोगों ने अपने घरों के ऊपर मटकी लगाई। जिसको नगर एवं बाहर से मटकी फोड़ टोली ने एक के बाद सभी मटकी फोड़ा।
इसके बाद श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को नैमिष में गोमती नदी लेकर पहुंचे जहां पूरे विधि विधान से भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *