योगी और मोदी ने किया हर समाज का उत्थान: अचिन मेहरोत्रा

Share this

योगी और मोदी ने किया हर समाज का उत्थान: अचिन मेहरोत्रा

(युगाधार समाचार )

(अनुसूचित_बस्ती_संपर्क_अभियान के तहत भ्रमण पर पहुंचे निवर्तमान जिला अध्यक्ष)
👉ग्रामीण को गिनाई सरकार की योजनाएं

सीतापुर -देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर समाज का उत्थान किया है। सभी जाति और सभी धर्म को बराबर का सम्मान दिया है। सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई हैं उसमें सभी को बराबरी का दर्जा दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी की निवर्तमान जिला अध्यक्ष आचिन मेहरोत्रा ने अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत कही।
अभियान के तहत निवर्तमान जिलाध्यक्ष आचिन मेहरोत्रा सीतापुर विधानसभा के खैराबाद देहात मंडल के गांवों में पहुंचे। निवर्तमान जिला अध्यक्ष आचिन मेहरोत्रा ने बाराभारी ग्रामसभा के रामपुर निजामपुर में संपर्क किया। इस दौरान चौपाल भी लगाई।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से पहले की सरकारों ने दलितों गरीबों के उत्थान के वादे तो बहुत किये, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया। इधर जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई।
तब से तेजी से विकास हुआ है। जिन गरीबों के सिर पर पक्की छत नहीं थी, उन परिवारों को पक्के मकान दिए गए। हर घर में शौचालय योजना का लाभ दिया गया। गरीबों को कोरोना काल से लगातार अब तक फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
फ्री बिजली कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन हर गरीबों को उपलब्ध कराए गए। समाज में ऊंच नीच और जाति पति की भावना को दूर करने का काम किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास करके सबका विश्वास हासिल कर रही है। यही वजह है कि केंद्र हो या उत्तर प्रदेश ।
दोनों जगह पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारे रिपीट हुई है। इन्हीं विकास कार्यों के दम पर जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।
भारत ही नहीं विश्व में देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचा है। आज पूरा विश्व भारत को आशा और उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।
भारत के कदम सफलतापूर्वक चांद पर भी पड़े हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भी हमने तरक्की की है। देश की सीमाएं महफूज है।
देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को फिर लाना बेहद जरूरी है।इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संदीप अवस्थी, राम जी गुप्ता, विनीत मिश्रा, प्रधान रामविलास, रामगोपाल विश्वकर्मा ,उत्तम , सुनील कुमार,राजाराम सहित कार्यकर्तागण एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें :  मनाई गई अम्बेडकर की 132वी जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *