Share this
नगर पंचायत अध्यक्ष हरगाव ने स्वच्छता के प्रति दिलाया संकल्प
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -नगर पंचायत हरगांव में प्रमुख सचिव एवं निदेशक के आदेशानुसार कार्यालय नगर पंचायत हरगांव में अपराह्न 3:00 बजे नगर पंचायत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निकाय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 154 घंटे सफाई अभियान एवं 1 अक्टूबर को 1 घंटे का स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम चलाए जाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया एवं एक अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम जैसे सिंगल यूजड़ प्लास्टिक मुक्त हुआ जीरो वेस्ट इवेंट तथा मोहल्ले में साफ सफाई एवं नाली सफाई वह अन्य कार्यक्रम कराए जाने पर विचार किया गया तथा स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया गया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत हरगांव के सभासद गण मोहम्मद सलीम, सुयेब खान, ऋषभ गुप्ता, उमेश जायसवाल, श्रीमती राजेश्वरी, हारून कुरैशी सभासद प्रतिनिधि दिनेश मिश्रा, मंसूर अली, संजीव गुप्ता, प्रकाश सिंह, संजीव गुप्ता, कन्हैया लाल एवं शुभाष जोशी व नगर पंचायत कर्मचारी अहिबरन लाल, अतुल कुमार, दीपक कुमार, सुशील कुमार, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद फरीद, सुयस श्रीवास्तव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे












Leave a Reply