कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share this

कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
(युगाधार समाचार )

सीतापुर-उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष साहनी शनिवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान शहर की सीमा खैराबाद चुंगी पर भाजपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा नेतृृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। फूल मालाएं पहनाकर जोरदार नारेबाजी की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ से अपने गृह जनपद लखीमपुर जा रहे थे। इसी दौरान सीतापुर में उनका स्वागत किया गया।
इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों केे उत्थान पर ध्यान दे रही है। किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि सहकारिता क्षेत्र में तमाम योजनाएं निकाली जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास मील के पत्थर साबित होंगे।
इस मौके पर भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भाजयुमों जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने फूल माला पहनाकर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष साहनी का स्वागत किया। इस मौके पर अंशु मिश्रा, उत्तम पांडेय, अविरल अवस्थी, अंबुज पांडे, उमेश गुप्ता, विवेक विश्वकर्मा, अंकुर तिवारी, दिवाकर शुक्ला, देश त्रिपाठी, राज बघेल, दया मिश्रा, सुभाष यादव, अभिषेक मिश्रा प्रणीत सिंह, अखिलेश शर्मा, डिपिल अरोड़ा, सोनू सिंह, दीपक शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, राजा श्रीवास्तव कौशल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हरगांव चीनी मिल के पूजनोंपरान्त शुरू हुआ पेराई कार्य किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *