बेबी अभिषेक गुप्ता ने मातारानी का पूजन कर कराया कन्याभोज

Share this

बेबी अभिषेक गुप्ता ने मातारानी का पूजन कर कराया कन्याभोज

(युगाधार समाचार )

सीतापुर-खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता व अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सुख समृद्धि की कामना को लेकर कन्या भोज का आयोजन किया।
बेबी गुप्ता व अभिषेक गुप्ता नवमी को खैराबाद के भूलनपुर स्थिति गौरी मंदिर पहुंचे।
नवरात्र पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता व अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना की।
मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया। कन्या को पकवान खिलाए, वहीं पाठन सामग्री उपहार में दी। दक्षिणा देकर कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। अभिषेक गुप्ता ने आशिर्वाद लेते हुए कहा कि अपने देश में कन्या व महिलाओं को देवी का स्वरूप माना गया है। यही वजह है कि नवरात्र पर्व पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया जाता है। उन्होंने कन्याओं से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और सुख समृृद्धि प्राप्त करते हुए तरक्की प्राप्त करें।
इस दौरान उन्होंने कस्बे वासियों की सुख समृद्धि की कामना कन्या भोज के दौरान वीरेंद्र मिश्रा, आलोक वाजपेई, अवधेश मिश्रा, संदीप गुप्ता, संदीप मिश्रा, गोलू मिश्रा, निरंकार गुप्ता, विनय अवस्थी, पंकज कुमार, सुधीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  शक्तिपीठो मे नैमिष स्थित माँ ललिता देवी का एक विशेष अस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *