हम सबको भगवान बाल्मीकि की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए-अभिषेक गुप्ता (बबलू )

Share this

हम सबको भगवान बाल्मीकि की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए-अभिषेक गुप्ता (बबलू )

(युगाधार समाचार )

👉भगवान वाल्मीकि जयंती पर सपरिवार पालिकाध्यक्ष ने की पूजा अर्चना कर किया भंडारा

सीतापुर- शनिवार को खैराबाद के हटौरा स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जी का पावन प्रकट दिवसं श्रद्धाभाव से मनाया गया।
मंदिर में श्री वाल्मीकि रामायण के पाठ को पूर्णाहुति की गई। इस मौेके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे।
इस दौरान खैराबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बेबी गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने खैराबाद के हटौरा स्थिति वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजन करके भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सबके भगवान हैं। हम सबको भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते समाजसेवा के कार्य करने चाहिए। महर्षि वाल्मीकि भारत के पहले संस्कृत के कवि थे।
हिदू महाकाव्य रामायण इनकी एक महान रचना है। उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में शरण दी थी। वहीं पर माता सीता जी ने अपने पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया। लव कुश को शिक्षा भगवान वाल्मीकि ने दी।
उन्होंने कहा कि इंसान की अगर इच्छा शक्ति उसके साथ हो तो कोई भी काम बड़े आराम से कर सकता है। अपनी इच्छा शक्ति से ही वह अपने मार्ग पर आगे बढ़ता है। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता व अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने भंडारे में आने वाले बच्चों को पाठन सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।
इस मौकेे पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अंशू मिश्र, संदीप मिश्र, अनिल कुमार वाल्मीकि, उमेश मौर्य, संदीप गुप्ता, शुभम, विवेक विश्वकर्मा, रोमिल आदि मौजूद रहेे।

यह भी पढ़ें :  आस्था की 84 कोसीय परिक्रमा -- सातवा पड़ाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *