आयुर्वेद आयुर्वेदा फॉर एवरीवन ऑन एवरीडे को वृहद रुप से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

Share this

आयुर्वेद आयुर्वेदा फॉर एवरीवन ऑन एवरीडे को वृहद रुप से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

 

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में अष्टम आयुर्वेद दिवस जिसकी थीम आयुर्वेदा फॉर वन हेल्थ है तथा टैग लाइन हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद आयुर्वेदा फॉर एवरीवन ऑन एवरीडे रखी गयी है को वृहद रुप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रभातफेरी, योग एवं स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता तथा स्कूल, कालेज एवं जनपद में संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के परिसर में आयुर्वेदिक औषधीय पौधे रोपित करने एवं उसकी औषधीय गुणवत्ता के सम्बन्ध में जागरुक किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के संयोजक डा० सुरेश कुमार सचान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सीतापुर ने भी आयुर्वेद दिवस को वृहद रुप से मनाये जाने हेतु प्रेरित किया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० हरपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीतापुर, जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा० गीता, बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर अखिलेश प्रताप सिंह तथा स्वयंसेवी संस्था से वैद्य के०एस० प्रजापति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कृषि यंत्र के लाभार्थियों का ई-लाॅटरी के माध्यम से किया गया चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *