विभाग में पंजीकृत अधिकृत डीलर के पास से इच्छानुसार डीजल पंपसेट क्रय करें किसान -संदीप कुमार मौर्य

Share this

विभाग में पंजीकृत अधिकृत डीलर के पास से इच्छानुसार डीजल पंपसेट क्रय करें किसान -संदीप कुमार मौर्य

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -सहायक अभियंता लघु सिचाई संदीप कुमार मौर्य ने जनपद के विकास खण्ड कसमडा की ग्राम पंचायत हरैया में वित्तीय वर्ष 2023—24 में पूर्ण कराए गए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई उथले नलकूपों का सत्यापन किया!
इस दौरान लाभान्वित कृषक राम स्वरूप, लवकुश, राम जीवन, कन्हैयालाल आदि दो दर्जन से अधिक किसानों ने योजना से लाभ प्राप्त किया, सभी किसान योजना से संतुष्ट दिखे। किसानों द्वारा उथले नलकूप पर अनुदानित डीजल पंपसेट की मांग की गई।
इस दौरान संदीप कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा किसानों बताया गया कि विकासखंड के अवर अभियंता से संपर्क स्थापित करके समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करके विभाग में पंजीकृत डीजल पंपसेट के अधिकृत डीलर के पास अनुदान राशि के अतिरिक्त कृषक अंश जमा करके अपनी इच्छानुसार डीजल पंपसेट क्रय कर सकते हैं। सत्यापन के दौरान जेई लघु सिचाई हरपाल ने भी सभी किसानो से अपील किया कि वो लोग यदि पात्र है तो इस योजना का लाभ जरूर ले और स्वयं के पम्पसेट के मालिक बने!

यह भी पढ़ें :  चलाया गया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

इस मौके पर लाभार्थी कृषक के साथ साथ अवर अभियन्ता लघु सिंचाई हरपाल सिंह, अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बुद्धा लाल, बोरिंग टेक्नीशियन एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *