Share this
अवर अभियंता के कक्ष को बना दिया स्ट्राग रूम ज़ब बैठने की जगह नहीं तो कैसे करें बैठकर सरकारी कार्य
(युगाधार समाचार )
सीतापुर – जनपद के विकास खण्ड हरगाव परिसर स्थित अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के ऑफिस को हाल ही में विकास खण्ड हरगाव के ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान स्ट्राग रूम बना दिया गया जिसमे मत बॉक्स व अन्य चुनाव संबंधी सामग्री रखकर ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया था!
इस दौरान यह नहीं सोचा गया कि अवर अभियंता कहाँ बैठ कर सरकारी कार्य को करेंगे!
ब्लाक परिसर में मौजूद ग्राम प्रधानों ने बताया कि ताला लगा होने से हम लोंगो को जेई से मिलने में काफी दिक्क़त होती है!
वहीं यहां पर तैनात जेई ने बताया हम कर भी क्या सकते है इस समस्या का समाधान तो जिले के अधिकारी ही कर सकते है हमें फील्ड से देर सवेर आना व जाना पड़ता है किसी तरह से सरकारी कार्य को निपटा रहा हूँ!












Leave a Reply