Share this
अचिन मेहरोत्रा ने रामकोट मंडल के शक्ति केंद्र मोहनदिद्दीपुर की बूथ संख्या 30 पर सुना मन की बात
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- हर माह के अंतिम रविवार की भांति इस रविवार को भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 107वें एपिसोड के तहत मन की बात कार्यक्रम को निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने रामकोट मंडल के शक्ति केंद्र मोहनदिद्दीपुर की बूथ संख्या 30 पर सुना ।
मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के पश्चात निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा की आज के मन की बात के कार्यक्रम के दौरान मोदी जी द्वारा नारी सशक्तिकरण के जो उदाहरण हम सबके बीच रखे गए है वो हम सबको प्रेरणा देना का काम तो करते ही है साथ ही ये भी प्रेरणा देते है की अगर व्यक्ति में कुशलता है तो वो अपने जीवन में स्वयं रोजगार के साधन तो उपलब्ध कर ही सकता है और दुसरो के लिए रोजगार की राह प्रशस्त कर सकता है संविधान दिवस की बधाई दी, 26/11 के हमले को देश कभी नहीं भूल सकता , सबका साथ सबके विकास से ही राष्ट्र निर्माण 140 करोड़ जनता परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है, लोकल उत्पादन को खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, विकसित भारत समृद्ध भारत के नए रास्ते खुल रहे हैं, कैश देकर सामान खरीदने का प्रचलन कम हुआ लोगों का जोर डिजिटल ट्रांजेक्शन पर है, इंटेलिजेंस,इनोवेशन नए भारत की पहचान है ।
इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष महेश वर्मा, अर्चना सिंह , शक्ति केंद्र संयोजक उत्तम पाण्डेय , बूथ अध्यक्ष दयाराम, सुशील कुमार,हरिद्वार लाल,अनूप कुमार,मोहित यादव,नरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, संतराम, परमेश्वर कुमार, शैलेंद्र वर्मा, मंजेश कुमार, दीपक शुक्ला,अंबुज पांडे, सोनू सिंह, गोविंद प्रसाद,प्रधान रमेश, प्रधान इदरीश, प्रधान दयाराम, अवधेश वर्मा, अमित वर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे












Leave a Reply