सर्दी कर्तव्य निर्वाहन में न बने बाधा-अभिषेक गुप्ता

Share this

सर्दी कर्तव्य निर्वाहन में न बने बाधा-अभिषेक गुप्ता

👉सर्दी से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को मिले नए गरम जैकेट

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -खैराबाद के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू भैय्या का वैसे तो समाज सेवा के लिए एक जाना पहचाना नाम है।
लेकिन कुछ नया कार्य करने की हसरत उनको लोगों से अलग पहचान दिलाती है।एक नया एक्सपेरिमेंट करना अभिषेक गुप्ता बबलू भैया की आदतों में शुमार है।
ऐसा ही नया एक्सपेरिमेंट करते हुए बबलू भैया ने नगर पालिका खैराबाद में जहां लोगों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए गर्म वस्त्रों के साथ कंबल वितरण का कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका के कर्मचारियों को भी इस सर्दी से निजात मिल सके व कार्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा ना आए और नगर पालिका के कार्य सुचारू रूप से चल सकें इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू भैया ने नगर पालिका में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के लिए एक नई पहल करते हुए सबको गरम जैकेट वितरण किए।

यह भी पढ़ें :  विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत बनेहटा में मनरेगा के कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाने का गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री अनूप विश्वकर्मा ने बताया कि इस समय सर्दी अपनी चरम पर है जिससे आए दिन कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अभिषेक भैया ने इस दिक्कत को दूर करते हुए कर्मचारियों के लिए नए गर्म जैकेट की व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *