मत्स्य पालन से जुड़ी अनेकों परियोजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

Share this

मत्स्य पालन से जुड़ी अनेकों परियोजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -लहरपुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेहटा के अंतर्गत ग्राम शेखनापुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा मत्स्य पालन से जुड़ी अनेकों परियोजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद जी ने कहा कि आगामी समय में लोकसभा चुनाव आ रहा है और इस हम निषाद भाइयों का पूरा दायित्व बनता है कि मोदी का वर्चस्व जिस प्रकार पूरे विश्व में बढ़ रहा है लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के परचम को हम सबको मिलकर फहराना है।
केंद्र में एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर उनके द्वारा हमारे समाज के लिए किए गए सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के दिए किए गए। हर प्रकार से कल्याण का ब्याज सहित हक अदा करना है, हमारी पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी का ही एक अंग बन चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हमारे समाज का सम्मान बढ़ाया है जिस प्रकार भगवान राम ने निषाद राज का सम्मान बढ़ाया था।
कार्यक्रम को कारागार मंत्री सुरेश राही ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मत्स्य पालन से जुड़ी हुई अनेकों योजनाओं का भी बखान किया।
कार्यक्रम को निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर कश्यप द्वारा भी संबोधित किया गया।
इस अवसर पर मत्स्य पालन से जुड़ी अनेकों परियोजनाओं के चेक व प्रमाण पत्र भी दोनों मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, प्रधान अच्छे लाल निषाद, वासुदेव पांडे राम जी मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन गिरी, उप जिलाधिकारी राखी वर्मा जिला मत्स्य अधिकारी सहित मत्स्य पालन से जुड़े विभाग के अनेकों अधिकारी व क्षेत्रीय गणमन जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आश्वासन के बदले विराम, अब इको गार्डन में होगा आमरण संग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *