अपनी बहन के नाम जद गुनाहगारो की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटक रहा है भाई

Share this

अपनी बहन के नाम जद गुनाहगारो की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटक रहा है भाई

( युगाधार समाचार )

सीतापुर -अपनी बहन जिसके दो वर्ष पूर्व शादी के हुए थे और वह चार माह से गर्भवती भी है उसकी ससुराल वालों ने दहेज की भूख व जेठ की बदनीयत के कारण मारा पीटा और जिंदा जलाने का प्रयास करने के उपरांत नाम जब मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए मजबूर भाई चौखट दर चौखट इंसाफ की गुहार लगा रहा है!
बावजूद इसके अभी तक पुलिस नामजद अभिक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है!
मामला है थाना हरगांव का जहां रेउसा के मोइया निवासी कृष्णकांत पुत्र श्रवण कुमार ने अपनी बहन की शादी 2 वर्ष पूर्व थाना हरगांव के मोहल्ला रामपुर बरारा निवासी संदीप पुत्र शिवमंगल रस्तोगी के साथ दान दहेज के साथ हिंदू रीतिरिवाज़ से किया था!
परन्तु दहेज की चाहत रखने वाले ससुरालजन हमेशा चार पहिया वाहन की मांग करने के साथ-साथ विवाहिता के साथ मारपीट किया करते थे विवाहिता के अनुसार उसके जेठ उन पर गलत नजर रखते हुए गलत काम करने का दबाव बनाते रहते थे जिससे आए दिन विवाद होता रहता था, जिसकी शिकायत वह अपने परिवार से भी कर चुकी थी!
वहीं बीती 28 दिसंबर को उसे जान से मार देने की नीयत से घर का दरवाजा बंद करके पूरा परिवार जिसमें पति,सास,ससुर,जेठ व,देवर ने पहले चाकू से हमला किया तथा जिंदा जला देने की नीयत से पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का प्रयास किया!
घटना की जानकारी मिलते ही भाई अपनी बहन की ससुराल पहुंचा जहां उसकी बहन लगभग 30% जली अवस्था में घायल मिली जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत खराब होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि पीड़िता 4 माह की गर्भवती भी है!
इसकी सूचना नाम जब थाना हरगांव में दी गई जिस पर पुलिस ने संदीप पुत्र शिवमंगल, रंजीत पुत्र शिवमंगल, कुलदीप पुत्र शिवमंगल, शिव पुत्र शिव मंगल, सास ससुर व नंद प्रियंका व शिवानी के खिलाफ धारा 498अ, 354,326,307,342, 323 के अंतर्गत मुकदमा तो दर्ज कर लिया परन्तु लगभग 15 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है वही स्वतंत्र घूम रहे नाम जद अभियुक्त पीड़िता व उसके परिजनों को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान माल के नुकसान की धमकी दे रहे हैं वहीं पीड़ित इंसाफ की गुहार लगाते हुए चौखट दर चौखट भटक रहा है और अपनी बहन के गुनहगारों के गिरफ्तारी की मांग कर रहा है और सिस्टम से सवाल कर रहा है कि आखिर कब गुनहगार होंगे सलाखो के पीछे!

यह भी पढ़ें :  आदर्श नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद में काफी लंबे समय के बाद से बोर्ड बैठक सम्पन्न फिर घूमेगा विकास का पहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *