Share this
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान के साथ नवीन करिकारिणी का हुवा गठन
( युगाधार समाचार )
सीतापुर-यू०पी० एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन, उ०प्र०, जनपद शाखा-सीतापुर के आवाह्न पर एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर के सभागार में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन की महिमा का बखान किया। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर ने एसोशिएशन की गतिविधियों की सराहना की।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी बांके लाल यादव, प्र०अ०, राजकीय हाईस्कूल गुलरिहा, सीतापुर एवं जनपदीय अध्यक्ष, लखीमपुर / जनपदीय सचिव, हरदोई (नामित पर्यवेक्षक) की देख-रेख में सम्पन्न हुआ, कार्यकारिणी का गठन हुआ। जनपदीय अध्यक्ष अनुराग सिंह, वरिष्ठ सहायक, राजकीय बालिका इं०का०, मिश्रिख, सीतापुर। 2- जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय, डीवीएन, सीतापुर, जनपदीय सचिव श्री आदर्श सिंह गौर, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय, जि०वि०नि०, सीतापुर, जनपदीय कोषाध्यक्ष मो० इसरार, कनिष्ठ सहायक राजकीय, इं०का०, सीतापुर। – जनपदीय ऑडिटर शशांक तिवारी, कनिष्ठ सहायक कार्यालय, डायट, सीतापुर को दायित्व दिया गया। इस मौके पर सुनील कुमार मिश्र, वित्त एवं लेखाधिकारी (मा०शि०), सीतापुर, दया शंकर मिश्र, मण्डलीय अध्यक्ष एवं अश्विनी कुमार वर्मा, मण्डलीय, सचिव सहित, जिलाध्यक्ष लखीमपुर / जनपदीय सचिव, हरदोई उपस्थित रहे।












Leave a Reply