निशुल्क डेंटल एवं मेडिकल कैंप का हुवा आयोजन

Share this

निशुल्क डेंटल एवं मेडिकल कैंप का हुवा आयोजन

( युगाधार समाचार )

सीतापुर -विकास खण्ड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत मितौरा गुड़ियापुर गांव स्थित तपसी दास के आश्रम पर चंद्रा डेंटल कॉलेज बाराबंकी की तरफ से एक निशुल्क डेंटल एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस निशुल्क कैंप में 198 मरीज आए जिन्हें दवाइयां, टूथब्रश, टूथपेस्ट, माउथवॉश आदि भी निशुल्क वितरित हुईं।
कैंप में आने वाले मुख्य रूप से सर्व डॉक्टर अरविंद सिंह प्रोस्थोडोन्टिक्स, डॉक्टर ए के सोनी कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ श्रुति शर्मा ग्रोवर, डॉक्टर गौरव चंद्रा, डॉ प्रदीप कुमार पांडे, डॉ पंकज यादव, डॉक्टर आशुतोष सिंह, डॉक्टर निवेदिता राय, डॉक्टर सरीन फरहीन आदि उपस्थित रहे।
कैंप में ग्राम प्रधान आलोक श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि कैप्टन विजय श्रीवास्तव तथा संत तपसी दास महाराज के सौजन्य से कैंप का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक महेन्द्र यादव के 30 सीतापुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा से बिगड सकते है चुनाव के परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *