Share this
शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव के नेतृत्व मे हुवा सभा का आयोजन
( युगाधार समाचार )
सीतापुर- शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर निकट घण्टा घर चौराहा स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर सभा का मुख्यातिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी डॉ.पूर्वी वर्मा शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव ने माल्यार्पण कर,15 जनवरी को पार्टी के नेताओं के साथ अयोध्या रामलला का दर्शन करने गए पार्टी के ध्वजवाहक अनोखेलाल तिवारी व कांग्रेसजनो के साथ भाजपा एवं संघ के लोगों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार, अभद्रता, मारपीट व पार्टी के ध्वज का अपमान करने के विरोध में प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास बैठकर राम धुन गाया जिससे ऐसे अराजक तत्वो को सद्बुद्धि आये।
उसके उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव व जनपद प्रभारी डॉ पूर्वी वर्मा ने शहर व वार्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संघठन पर चर्चा की,डॉ पूर्वी वर्मा ने कहा संघठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाये जो पदाधिकारी कार्य करने में रुचि नही लेते उनके स्थान पर कार्य करने वाले साथियों को पदाधिकारी बनाया जाये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष सन्तोष भार्गव, कोषाध्यक्ष उपदेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रेमलता शुक्ला, मीना मिश्रा,रिजवान खान,शावेज मुख्तार, महासचिव सर्वेश सिंह,पीयूष मिश्रा, राकेश पाल, अनिल दिवान,शरवन राठौर, संतराम बंसल,सचिव नोमान अंसारी, इमरान अली,विमल रावत,मनोज वर्मा,सम्मी कपूर,रामलाल,अफजाल रहमत,महिला शहर अध्यक्ष शवनम घोषी,विना अवस्थी,आदि संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।












Leave a Reply