स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे जी की मनाई गई 148 वीं जयन्ती

Share this

स्वच्छता अभियान के जनक राष्ट्रीय संत गाडगे जी की मनाई गई 148 वीं जयन्ती

( युगाधार समाचार )

सीतापुर-स्वच्छता अभियान के जनक,बहुजन नायक राष्ट्रीय संत गाडगे जी महाराज की 148 वीं जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ शाखा सीतापुर द्वारा सन्त गाडगे चौक सिविल लाइन सीतापुर में सन्त गाडगे जी की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर व माल्यार्पण करके मनाया गया।सभी आंगतुकों ने सन्त गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए, श्रधासुमन अर्पित किये।और गाडगे जिनके विचारों पर चलने तथा समाज में फैली कुरीतियों, नशा,अशिक्षा पाखण्ड आडम्बरों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।जयन्ती के अवसर पर सभी ने संत गाडगे जी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम लाल कन्नौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष, दिलाराम दिवाकर,राजकिशोर कन्नौजिया प्रदेश अध्यक्ष/ जिला पंचायत सदस्य, इन्द्रपाल चौधरी सदस्य जिला पंचायत,प्रहलाद कन्नौजिया एडवोकेट/प्रति0सदस्य जिला पंचायत,छेददु लाल कन्नौजिया, विश्रामलाल कन्नौजिया संरक्षक, मनोज भारती,दिवाकर प्रकाश निर्मल पूर्व प्रधान, अशोक कुमार निर्मल,कमलेश कुमार, जेई दीपू कुमार रावत,अंकित कुमार कन्नौजिया, ललित कुमार कन्नौजिया एडवोकेट,कमलेश कुमार, जगजीवन कन्नौजिया, श्रीकृष्ण लक्ष्मीकांत,आशीष कुमार,मुकेश कन्नौजिया, रामखेलावन भारती,सहित सैकड़ों की संख्या में धोबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  शक्तिपीठो मे नैमिष स्थित माँ ललिता देवी का एक विशेष अस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *