संघर्षाें से जन्मी है भारतीय जनता पार्टी-अचिन मेहरोत्रा .

Share this

संघर्षाें से जन्मी है भारतीय जनता पार्टी-अचिन मेहरोत्रा
.
(कार्यकर्ताओं के दम पर हर दिन मजबूत हो रहा संगठन)
.
(कभी दो सीट लाने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है)
(युगाधार समाचार )

सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर जिला कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक स्थापना दिवस मनाया गया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने संगठन का ध्वज फहराया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्शों से जन्मी हुई पार्टी है। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।
1984 में तमाम प्रयासों के बावजूद लोकसभा चुनाव में पार्टी के खाते में महज दो ही सींटें आईं। सन 1996 में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद सरकार महज 13 दिन ही चली। फिर 1998 में आम चुनाव में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में राजग सरकार बनी।
यह सरकार महज एक वर्ष ही चली। इसके बाद आम चुनाव मे राजग को फिर बहुमत मिलां। 2004 में हम हारे जरूरए लेकिन संगठन आम जनमानस का विष्वास जीतने के प्रयास मे जुटा रहा।
10 वर्ष तक भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी भूमिका निभाई। यही वजह रही कि 2014 के चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली और भाजपा ने नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई।
जिसके बाद वर्श 2019 में एक बार फिर से देष की जनता ने भाजपा पर ही विष्वास जतायाए एक बार फिर से नरेद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विष्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा हर दिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा ने साथए सबका विकास करके ही सबका विश्वास जीता है।
इस मौके कार्यक्रम के दौरान एमएलसीसी पवन सिंह चौहान ने भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं के परिश्रम को प्रणाम किया उन्होंने मोदी सरकार और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्याख्यान करते हुए अपना विषय रखा सीतापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के 3633 बूथों पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत सीतापुर नगर मंडल के मलूहीसराय के बूथ संख्या 362 पर भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी स्क्रीन लगाकर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को बूथ संख्या 362 के कार्यकर्ताओं जनमानस एवं मातृशक्ति के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने सुना भाजपा के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर पर स्थापना दिवस के विभिन्न आयोजन किए गए जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के द्वारा अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर एक बार फिर भाजपा सरकार का लोगो बनवाया गया साथ ही भाजपा जिला कार्यालय पर आकर्षक रंगोली एवं पूरे कार्यालय को फूलों एवं झालरों से सजाया गया प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधि गणों पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों वा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जिला कार्यालय पर सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर रमेश भार्गव दीपू जिला मंत्री जया सिंह जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र मेहरोत्रा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनूप विश्वकर्मा बबीता गुप्ता सागर गुप्ता मृदुल मिश्रा शुभम पांडे अवधेश कटियार संजय राजवंशी उत्तम पांडे आदि लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें :  प्रधान व सेक्रेटरी के सांठगांठ से ग्राम पंचायत में अपात्रों को बाटे गए आवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *