Share this
बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों पर कार्यक्रम संपन्न
(युगाधार समाचार )
सीतापुर –भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज जनपद के बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बूथ शशक्तिकरण बैठक में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भी प्रत्येक बूथों पर मौजूद रहे। इस बैठक करने के दौरान प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं मैं नई उर्जा भरने का काम किया और साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का भी संकल्प दिलाया। इस दौरान त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता को अपने बूथों को मजबूत करना है साथ ही मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को भी पहुंचाना है।
प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने इस बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष बूथ समिति और पन्ना प्रमुख से चर्चाएं भी की इस बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री के साथ-साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भी इस बैठक में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बूथ पर होने वाली वर्ष के छे कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करने के साथ साथी सशक्त बूथ की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की।
मेहरोत्रा ने कहा की कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ गठन के दौरान ये भी ध्यान रखा जाए की बूथ समिति सर्वस्पर्शी हो ।जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी ने बताया कि बूथ संख्या 54 अंबर सराय मंडल लहरपुर में बूथ अध्यक्ष नमित मिश्रा,बेहटा मंडल में बूथ संख्या 342,342 के अध्यक्ष राजेश वर्मा और अनुज कुमार,सकरन मंडल के बूथ संख्या 375 सुमरावा पर संजय कुमार,लहरपुर देहात मंडल के बूथ संख्या 87 गेरुहा अध्यक्ष निर्मल कुमार,बूथ संख्या 149 गौरिया झाल पर विमलेश कुमार,परसेंडी मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, लहरपुर देहात मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा,सकरन मंडल अध्यक्ष हरगोविंद,बेहटा मंडल अध्यक्ष सलिल श्रीवास्तव, लहरपुर नगर मंडल अध्यक्ष रमेश बाजपेई मौजूद रहे है। इन बैठकों के दौरान जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर , जिला मंत्री जया सिंह, सुनील मिश्रा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण संदीप अवस्थी, गोपाल शास्त्री, संतोष मौर्या, संजय जायसवाल, अर्पित सिंह, मयंक शेखर, बूथ अध्यक्ष लल्ला आदि पदाधिकारिगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।












Leave a Reply