Share this
पीएम ने मन की बात मे किया महर्षि दधीच को नमन, सभी ने सुना
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- पीएम नरेन्द्र मोदी के आज देशवासियों के साथ मन की बात कार्यक्रम के तहत ऑर्गन डोनेशन (देह दाह) अंगदान पर देशवासियों का ध्यान आकर्षण किया।
पीएम मोदी ने आज 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिषारण्य से जुड़े महर्षि दधीचि को नमन करते हुए देवासुर संग्राम में देवताओं की रक्षा के लिए दिए गए देहदान की बात देशवासियों के सामने रखी।
सीतापुर सांसद राजेश वर्मा ने आज बिसवां विधानसभा के बूथ संख्या 258 सकरन खुर्द में उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
इस दौरान सांसद राजेश वर्मा के साथ बिसवां बीजेपी विधायक निर्मल वर्मा सहित बीजेपी नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
इसके साथ ही बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बूथ संख्या 238 पर बूथ अध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना है। इसी क्रम में बूथ संख्या 253 मंडल सीतापुर 1 में जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्ष संतोष महेंद्र की उपस्तिथि में बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ मन की बात को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आकाश अग्रवाल,जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर और जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने इस दौरान पंजाब के एक सिख परिवार की कहानी को भी देशवासियों के सामने रखा जिसमे ऑर्गन डेनोशन कर अपनी बेटी की स्म्रतियों को संजोए हुए था। पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों को सोलर लाइट और सोलर ऊर्जा की तरफ भी ध्यान आकर्षण किया












Leave a Reply