हिंदू कन्या विद्यालय के मैदान में बन रहे पार्किंग में हुआ सरकारी धन का जमकर बंदरबांट

Share this

हिंदू कन्या विद्यालय के मैदान में बन रहे पार्किंग में हुआ सरकारी धन का जमकर बंदरबांट
( 40. 50 लाख की लागत से बन रही है मानक विहीन पार्किंग स्थल)

(आधीअधुरी तैयारी के साथ सुरु करने की तैयारी )

(युगाधार समाचार )
सीतापुर – उत्तर प्रदेश के योगी सरकार भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए हर उपाय कर रही हैं वही जनपद सीतापुर के नगर पालिका परिषद सीतापुर के जिम्मेदार अधिकारी तू डाल डाल मैं पात पात के तर्ज पर दोनों हाथों से सरकारी धन का बंदरबांट करने पर लगे हुए हैं और विकास के लिए आए पैसे का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं वैसे तो जिलाधिकारी सीतापुर एक ईमानदार अधिकारी हैं परंतु शायद उन्हें इसकी जानकारी ना हो कि 15 वे वित्त (टाइट ग्राट )से हिंदू कन्या विद्यालय के मैदान एक पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जा रहा है जो 40 पॉइंट 50 लाख की लागत से बन रहा है लेकिन इसमें जमकर बंदरबांट हुआ है!
गौरतलब है कि शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए पूर्व में भी लालबाग पार्क में एक पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया था जिसमें लाखों का घोटाला हुआ था जिसे युगाधार समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जो आज एक कुछ व्यापारियों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर माल लोडिंग का अड्डा बना कर रह गया है!

यह भी पढ़ें :  कारागार मंत्री सुरेश राही पहुँचे विज्ञान महोत्सव

वही नगर पालिका सीतापुर के द्वारा 40. 50रु की लागत से पुनः 15वें वित्त से एक हिंदू कन्या विद्यालय मैदान में पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव हुआ जो मै. आर आर कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया गया, जो बीती 11 सितंबर 2022 को प्रारंभ होकर 2 माह में यानी दिसंबर 2022 तक कंप्लीट करना था वह भी प्रथम व उच्च श्रेणी के मानक के अनुसार जबकि तय समय के 3 माह होने को भी है आज तक जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है!
वहीं इसमें निर्माण मानकर विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया है और ईटों का खड़ंजा बिछाया गया है वह भी मानक के पर खरा नहीं उतर रहा है जिससे यह प्रतीत होता है कि नगर पालिका सीतापुर के जिम्मेदारों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है ऐसे में जिलाधिकारी सीतापुर को चाहिए कि जिम्मेदार अफसरों की त्री स्तरीय कमेटी बनाकर इसकी गुणवंता वा लागत की गहनता से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें!
ऐसा ना हो कि लालबाग पार्क की तरह बनी यह भी पार्किंग सफेद हाथी बन कर रह जाए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *