सीतापुर महोत्सव मे उमड़ रही दर्शकों की भीड़,30 जून तक चलेगा महोत्सव

Share this

सीतापुर महोत्सव मे उमड़ रही दर्शकों की भीड़,30 जून तक चलेगा महोत्सव

(युगाधार समाचार)

सीतापुर।शहर में चल रहा सांस्कृतिक सीतापुर महोत्सव अब अपने उफान पर हैं। हर दिन महोत्सव मे बढ़ती भीड आयोजन की सफलता की पट कथा लिखता नजर आ रहा है। महोत्सव में लगे विभिन्न प्रकार के स्टॉल यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे और बड़े झूलों की श्रखला काफी सराही जा रही है। महोत्सव में मानपुर की चाट भेलपुरी खाजा डोसा बर्गर चाऊमीन की महक लोगों को अपने और आकर्षित कर रही है और लोग जमकर इसका लुफ्त उठा रहे हैं।वही सोशल मीडिया के लिए बनाया गया इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित अन्य सेल्फी प्वाइंट यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए महोत्सव में सांस्कृतिक मंच भी लगा हुआ है जो लगातार स्थानीय कलाकारों को मौका देकर आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। मेला आयोजन गिरीश मिश्रा ने बताया कि यह महोत्सव 30 जून तक चलेगा वर्तमान समय में महोत्सव में बढ़ती भीड़ आयोजकों के लिए राहत देने का काम कर रही है। वही स्टॉल लगाने वाले सभी दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं।मेला महोत्सव समिति ने आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं पुलिस बल सहित सीसीटीवी कैमरे से लगातार महोत्सव की निगरानी हो रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संदीप अग्निहोत्री, प्रधान अशोक वर्मा अलीशा खाँ धर्मेन्द्र मिश्रा, विवेक वर्मा, अश्वनी गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव आकाश जयसवाल, अमित मिश्रा,अकील अहमद लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  सीतापुर सांस्कृतिक महोत्सव में लोंगो को खूब भा रहे है शर्मा जी के मीठे व नमकीन खाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *