भाजपा ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम

Share this

भाजपा ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम

(युगाधार समाचार )
सीतापुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी 551 शक्ति केंद्रों पर महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण का कार्यक्रम किया गया।
इसके तहत अभी तक 300 से अधिक शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस्माइलपुर सेक्टर पर मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा रहे। इस दौरान उन्होंने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को सुना। इसके साथ ही अन्य जगहों पर पार्टी के माननीय जनप्रतिनिधि गण, ब्लाक प्रमुख गण, जिले के पदाधिकारी गण अन्य वरिष्ठ नेता गणों ने सहभागिता कर कर महामहिम राष्ट्रपति जी के अभिभाषण को पढ़कर अपने विषय को रखने का काम किया है।
16 पन्नों के माननीय राष्ट्रपति अभिभाषण के विषयों पर विस्तृत चर्चा इन कार्यक्रमों के दौरान प्रत्येक शक्ति केंद्र पर की जा रही है। जिसमें भारी संख्या में जनमानस अपनी उपस्थिति दर्ज करके कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा रहा। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष के साथ जितेंद्र मेहरोत्रा, चंचल श्रीवास्तव और सागर गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  30मार्च को बड़े ही धूमधाम से मनाई जायेगी श्रीराम नवमी -आशीष शास्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *