Share this
बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज जनपद के सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया सीतापुर के खैराबाद नगर मंडल बूथ नंबर 349 दक्षिणी शक्ति केंद्र की बैठक में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी श्री त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे इस बैठक करने के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं मैं नई उर्जा भरने का काम किया और साथ ही कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का भी संकल्प दिलाया।
इस दौरान त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता को अपने बूथों को मजबूत करना है साथ ही मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों को भी पहुंचाना है।
इस दौरान उन्होंने आगामी होने वाली मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार की ।
प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने इस बैठक के दौरान बूथ अध्यक्ष बूथ समिति और पन्ना प्रमुख से चर्चाएं भी की इस बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री के साथ-साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा भी इस बैठक में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बूथ पर होने वाली वर्ष के छे कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करने के साथ साथी सशक्त बूथ की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की मेहरोत्रा ने कहा की कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ गठन के दौरान ये भी ध्यान रखा जाए की बूथ समिति सर्वस्पर्शी हो ।
बूथ संख्या 63 कल्याणपुर में शक्ति केंद्र रिछिन बूथ अध्यक्ष संजय कुमार और बूथ संख्या 104 बड़ेलिया शक्ति केंद्र पचेहरा में बूथ अध्यक्ष सुधीर कुमार मौजूद रहे। बैठको के दौरान जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर , जिला मंत्री जया सिंह, सुनील मिश्रा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण संदीप अवस्थी, गोपाल शास्त्री, संतोष मौर्या, संजय जायसवाल, अर्पित सिंह, मयंक शेखर, बूथ अध्यक्ष लल्ला जी आदि पदाधिकारिगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।












Leave a Reply